दैनिक भारत न्यूज

बिंद्राबाज़ार।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्राबाजार में रविवार की देर शाम को लूट में असफल बदमाशों ने आभूषण कारोबारी को गोली मार दिया। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार निवासी पप्पू सिंह पुत्र चंद्रधन की घर से थोड़ी दूर बिंद्राबाजार में ही.आभूषण की दुकान है। रविवार की शाम लगभग 6:30 बजे दुकानदार पप्पू सिंह दुकान बढ़ाने की तैयारी कर ही रहे थे कि दुकान पर बाइक सवार दो बदमाश आए और दुकान में लूट करने का प्रयास करने लगे। इस बात को लेकर व्यापारी पप्पू सिंह से बदमाशों की हाथापाई हो गई। शोरगुल होने लगा। बदमाश अपने आप को लूट में असफल देख पहले एक फायरिंग जमीन पर किए। उसके बाद दूसरी फायरिंग की जो कि व्यापारी के कंधे में लगी। फायरिंग होते ही पूरे बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पप्पू सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले गई। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *