दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
मेंहनगर थाने की पुलिस शनिवार को तीन बदमाशों को गिरफ्तार की है, जो फिल्मी अंदाज में घर के बाहर टहल रही किशोरी को उठा ले गये थे। पुलिस इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार किए गये तीनों बदमाशों को जेल भेजवा दिया गया।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के मुताबिक गिरफ्तार किए जाने वालों में मेंहनगर थाने के बेनूपुर गांव निवासी प्रशान्त उर्फ विपुल सिंह पुत्र राजेश, इसी गांव के 2.सूरज राजभर पुत्र गनेश राजभर और 3.आशीष राजभर पुत्र चन्द्र प्रकाश राजभर का नाम शामिल है। इन सभी को मेंहनगर थाने की पुलिस 08.50 बजे शम्भूनगर चौहारा से गिरफ्तार की है। इनके कब्जे से अर्टिगा कार यूपी 50 BW 9893 भी बरामद हुई।

एसपी ने बताया कि 12 अक्टूबर 2024 को वादी मुकदमा थाना मेंहनगर ने थाने में लिखित तहरीर दी कि दिनांक 11 अक्टूबर 24 की शाम करीब 4 बजे वादी की पोती उम्र लगभग 14 वर्ष घर के बाहर सड़क पर टहल रही थी। उसी समय विपक्षी प्रशान्त उर्फ विपुल सिंह पुत्र राजेश सिंह तथा रवि सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह ग्राम मैनीपुर थाना मेंहनगर और आशीष पुत्र चन्दु राजभर एवं सूरज राजभर पुत्र गनेश राजभर ग्राम बेनुपुर थाना मेंहनगर द्वारा हमारी पोती को जबरदस्ती Ertiga गाड़ी में बैठाकर भाग गये। पुलिस केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। 19 अक्टूबर 2024 को वरिष्ठ उप निरीक्षक वीरेंद्र यादव अपनी टीम के साथ इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि महिलाओं से जुड़े किसी भी मामले में लाफरवाही नह़ी बरतने का निर्देश दिया गया है। पुलिस की तमाम टीमें सोहदों पर नजर रखते हुए कार्रवाई कर रहीं हैं।
