
दैनिक भारत न्यूज
मिर्जापुर।
जिले की पुलिस के लिए शनिवार का दिन काफी कष्टकारी रहा। क्योंकि इलाज के दौरान मादा श्वान माया की मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अभिनंदन समेत अन्य अधिकारियों ने उसे कंधा दिया। नियम के तहत उसका अंतिम संस्कार किया गया।
एसपी मिर्जापुर अभिनंदन के मुताबिक मिर्जापुर जिले में नियुक्त ट्रैकर मादा श्वान- माया (लेब्राडोर ब्रीड) का जन्म 13 जनवरी 2016 को हुआ था। उसकी ट्रेनिंग टेकनपुर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुई थी। वर्ष 2017 से 2019 तक वह जनपद मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही में कार्य किया। वर्ष 2019 से अब तक जनपद मिर्जापुर व सोनभद्र में कार्य सरकार किया जा रहा था। मादा श्वान माया की दस सितंबर 2024 से स्वास्थ खराब होने पर उसे इलाज के लिए बीएचयू बरकछा पशु चिकित्सालय मिर्जापुर से कराया जा रहा था। इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गयी। मादा श्वान माया की दुःखद निधन पर पुलिस लाइन मिर्जापुर में पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा राजकीय सम्मान के साथ शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
