एक करोड़, 29 लाख रुपये की खोई हुई 818 मोबाइल पुलिस ने किया बरामद, असली मालिक को लौटाय

दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जिले की पुलिस बीते आठ माह के भीतर खोई हुई करीब 1.29 करोड़ रुपये मुल्य के 818 मोबाइल फोन बरामद कर उन लोगों को सौंप दी जिन लोगों का फोन था। अपनी खोई हुई मोबाइल को दोबारा मिल जाने पर लोगों के चेहरे खिल गये। रविवार को पुलिस लाइन में खोई हुई मोबाइल पाने वालों ने पुलिस का आभार जताया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में बरामद करीब 100 एण्ड्रायड मोबाइल फोन को प्रत्येक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आभियान के दौरान आठ माह में कुल 818 एण्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिक को सौंप दिया गया। जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ 29 लाख रूपये के आसपास होगी।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में जनपद आजमगढ़ में नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु अभियान चलाया जा रहा। इसके लिए जिस व्यक्ति मोबाइल गायब हो जाती है वह व्यक्ति सीईआईआर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज कराए। इसके बाद पुलिस उसे ढूंढ निकालेगी। आजमगढ़ में इसके लिए कांस्टेबल आशीष पाण्डेय को सीसीटीएनएस प्रभारी बनाया गया है।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि जनवरी 2024 से यह अभियान चल रहा है। जिसके तहत आठ माह के भीतर 818 खोई हुई मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस का यह अभियान लगातार चलाया जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *