
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
नगर पंचायत कटघर लालगंज के पूर्व चेयरमैन स्व. सर्वेश जायसवाल की शुक्रवार को 14 वीं पुण्यतिथि मनाई गयी। इस दौरान उनकी पत्नी एवं नपं कटघर लालगंज के पूर्व चेयरमैन उषा जायसवाल ने कहा कि स्व. सर्वेश जायसवाल अपने राजनैतिक जीवन में गरीबों की मदद किए। उनके हक की लड़ाई लड़े। उनका हमेशा से यह प्रयास रहा कि हमारा लालगंज तरक्की के मामले में अन्य नगर पंचायतों से हर क्षेत्र में आगे रहे। मैं और मेरा बेटा रजनीश का पूरा प्रयास उनके सपनों को पूरा करने में लगा हुआ है। हम परिवार उनके अधूरे कार्य को पूरा करने में लगा हुआ है।
कार्यक्रम के क्रम में ही पूर्व चेयरमैन का पुत्र रजनीश जायसवाल (सभासद एवं भाजपा नेता) क्षेत्र के वनवासी समाज और भी ग़रीब असहायों के मध्य जाकर फल वितरण और अन्य आवश्यक सामानों का वितरण किया। साथ ही हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर अशोक साहू पूर्व सभासद , विनोद राय, नंदन जायसवाल सभासद , रिंकु सोनकर सभासद, सहादुर सोनकर मेला अध्यक्ष, गिरिजा शंकर सिंह , दीपक राय , विनोद सोनकर , जितेंद्र सोनकर रोमी , विनोद यादव , आदर्श राय ज़िला संयोजक मीडिया , आनंद राय महामंत्री , अनिल चौहान युवा मोर्चा , सुनील प्रजापति , आदि मौजूद रहे।
