दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
निजामाबाद थाना प्रभारी रहे सचिता नंद यादव का तबादला कप्तानगंज थाना प्रभारी के रूप में हो गया है। शुक्रवार को उनका निजामाबाद थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के पत्रकार, अधिवक्ता, ग्राम प्रधान, राजनेता से लेकर अन्य लोग मौजूद रहे। सभी लोग उनको माला पहनाकर विदा किया। उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हुए कहा कि 15 महीने के कार्यकाल को बहुत सहज, सुंदर और मृदुभाषी अंदाज में सफलता पूर्व निभाया। जिसे सदा लोग याद करेंगे। पूर्व थाना प्रभारी सचिता नंद यादव ने कहा कि नौकरी में तबादला होते रहता है, लेकिन निजामाबाद में लोगों द्वारा प्रेम और सहयोग मिला है, उसे इस अवसर पर समस्त थाना स्टाप ने उन्हें गले लगाया। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रवीण कुमार सिंह, राकेश पाठक, डॉक्टर शहनवाज ख़ान, वीरेंद्र नाथ मिश्र, जयहिंद यादव, रवी पाठक, पंकज पांडेय, शाह आलम फराही, अबूजर आज़मी, प्रेमा यादव, बालगोविंद यादव, बृजेश यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *