
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
जिले के निजामाबाद तहसील परिसर में अधिकारी के उकसाने पर तहसील के दो कर्मचारी एक फरियादी को लाठी डंडे से दौड़ा कर मारेपीटे और तहसील से धक्का देकर सड़क पर फेंक दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुरुवार को इस वीडियो जब पड़ताल की गई तो पता चला कि यह व्यक्ति निजामाबाल बाद तहसील क्षेत्र के हुसामपुर बड़ा गांव निवासी चंद्रशेखर पुत्र खिचड़ू है। वह अपनी फरियाद लेकर तहसील परिसर में गया हुआ था। जिस पर तहसीलकर्मी से वाद विवाद हो गया। अधिकारी के उकसाने पर दो कर्मियों द्वारा लाठी डंडे लाकर पीड़ित फरियादी को मरने पीटने लगे। साथ ही उसे तहसील गेट के बाहर सड़क पर फेंक दिए। मारपीट करने वाले कर्मियों ने बताया कि हमारी ड्यूटी तहसील में लगी है और इस घटना का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जो की चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन बात नहीं हो पाई। घटना के संबंध में अभी तक कोई केस नहीं दर्ज है, न ही तहरीर ही दी गयी है। इस मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। लोगों में तहसील कर्मचारियों के प्रति रोष है।
