दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
निजामाबाद तहसील के अधिवक्ताओं ने बुधवार को धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं के साथ आए दिन घटित हो रही घटनाओं के विरोध में बार एसोसिएशन निजामाबाद के अध्यक्ष रामाश्रय चतुर्वेदी की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने हाथ में काली पट्टी बांध कर विरोध जताया।
प्रदेश में प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, उन्हें मेडिकल क्लेम की सुविधा देने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की। वकीलों ने कहा कि न्यायपालिका के मान-सम्मान सुरक्षित रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान होता है, लेकिन अब उन्हें ही उपेक्षित किया जा रहा है। आजादी दिलाने में वकीलों ने अहम भूमिका निभाई, लेकिन शासन-प्रशासन से कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। पीड़ितों को न्याय दिलाने वाले वकील अब स्वयं ही सुरक्षित नहीं है।
बार के मंत्री रामचेत यादव ने कहा कि योगी सरकार में अधिवक्ताओं के ऊपर आए दिन कोई न कोई घटना सामने आ रही है। जो बहुत ही निंदनीय है।
इस दौरान नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं का हुजूम तहसील भवन के सामने पहुंचा। जहां बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी अतुल कुमार गुप्ता को प्रकरण से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर अध्यक्ष रामाश्रय चतुर्वेदी एडवोकेट, मंत्री रामचेत यादव, खलीकुज्जमा, मनोज राय रामप्रताप सिंह, मितई यादव, मिठाई लाल, देवेंद्र राय दीपू , सचिन पांडेय ईसरत हुसैन आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *