दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
दीवानी न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के जन्मदिन के अवसर पर आज मंगलवार को अधिवक्ताओं ने के काटकर शुभकामनाओं के साथ अपनी बधाइयां दी। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने अपने जन्म दिवस पर अधिवक्ता संघ को 40000 रुपए का चेक भी प्रदान किया। संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडे ने उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी। कहा कि संघ के सदस्यों में जो लोग सक्षम हैं उन्हें आगे आकर ऐसे ही योगदान देना चाहिए। आज जो यह पहल की गई है उम्मीद है कि इसे देखकर अन्य अधिवक्ता भी आगे आकर अपना सहयोग देंगे। संघ के मंत्री आनंद श्रीवास्तव ने भी अपनी बधाइयां दी। बताया कि पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के प्रयास से इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता बीपी श्रीवास्तव द्वारा अधिवक्ताओं को स्वच्छ जल के लिए आरो प्लांट के 3:30 लाख का चेक बार को उपलब्ध कराया गया है। इस मौके पर बधाई देने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार श्रीवास्तव, स्वप्निल यादव, सुरेंद्र जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, अनिल कुमार राय सेमत अनेक अधिवक्ताओं ने शुभकामनाओं के साथ अपनी बधाइयां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *