दैनिक भारत न्यूज

बांदा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बांदा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ०दीपाली गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी परिषद में ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है। सामान्य शिक्षा के साथ साथ मानसिक ,बौद्धिक, सामाजिक कार्य के लिए प्रेरणा का केंद्र है विद्यार्थी परिषद।
सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक को अभाविप से जुड़ना चाहिए। इसकी गतिविधियों को समझना चाहिए।
डॉ०अशोक सिंह परिहार एवं डॉ० आशुतोष राय ने संयुक्त रूप से कहा कि शिक्षक कभी साधारण नहीं होता, शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। शिक्षक का सम्मान करना चाहिए।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो०अश्वनी शुक्ला ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के विषय में कहा कि ऐसी विभूतियां कम होती हैं जो राजनीति में रहते हुए जिनका व्यक्तित्व बड़ा होता है।
इस दौरान शिक्षक बंधुओ को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री शिवम पाण्डेय, नीतिश निगम, अशीष पांडेय, कार्तिकेय गुप्ता , स्वतन्त्र साहु,श्लोक दिवेदी, अर्पित, रजत , अभय साहू, रिसभ, प्रांजल, अंश प्रताप सिंह,अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *