
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान तमाम नेता और कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता अभियान में स्थानिय सांसद धर्मेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
उन्होने कहा कि बहुजन समाज पार्टी छोड़कर अतिसय प्रताप गौरव, विधानसभा मेंहनगर के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
धर्मेंद्र यादव ने कहा कि देश में समाजवादी पार्टी पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों व गरीबों के हितों के लिए दिन-रात संघर्ष कर रही है। सांसद ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। आरक्षण खत्म करने का प्रयास हो रहा है। किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है जिससे वे काफी परेशान हैं।
धर्मेंद्र ने कहा कि योगी और मोदी की सरकार में पूंजीपति मालामाल हो रहा है। गरीब अति गरीब होता जा रहा है। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक/ पूर्व मंत्री- दुर्गा प्रसाद यादव, अजीत कुमार राव, विवेक सिंह, जगदीश प्रसाद, राजेश यादव, आदि मौजूद रहे।
