
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली पुलिस शुक्रवार को आजमगढ़- जौनपुर बार्डर के गांव चेवार डोमनपुर से आठ चोरों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से करीब साढ़े चार लाख रुपये के सामान, दो तमंचा और कारतूस बरामद किया। पुलिस के मुताबिक यह लोग चोरी के सामान आसपास के दुकानों पर बेचते थे। दुकानदार को शक न हो, इसके लिए अपनी मां, दोस्त या अन्य रिश्तेदारों को साथ लेकर जाते थे। पुलिस गिरफ्तार चोरों का चालान करके उनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गयी है।
सीओ लालगंज हितेंद्र कृष्ण के मुताबिक गिरफ्तार किए गये चोरों में सत्यम यादव पुत्र रमेश यादव निवासी रूद्रपुर चेवार थाना देवगांव, 2. रोशन यादव पुत्र सुबेदार यादव उर्फ गोरख यादव निवासी कंजहित थाना देवागंव, 3. किशन सिंह उर्फ प्रियांशु सिंह पुत्र मनोज सिंह निवासी अबुसही थाना चन्दवक जनपद जौनपुर, 4. कृष्ण कुमार चौहान उर्फ पिन्टू पुत्र सुरेन्द्र चौहान निवासी भदेवरा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर, 5. आदर्श उर्फ अलगू यादव पुत्र बेचू यादव निवासी विशुनपुर बसंत थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर, 6. उमेश चौहान पुत्र सूरज बली निवासी बनारपुर थाना देवगांव, 7. निश्चय सिंह पुत्र संदीप सिंह निवासी भदेवरा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर, 8. दिवाकर पुत्र राधेश्याम निवासी सकरा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर का नाम शामिल है। सीओ ने बताया देवगांव कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हुई थी। जिसके खुलासे के लिए पुलिस टीम जुटी हुई थी। शुक्रवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर कोतवाल देवगांव विनय मिश्रा अपनी टीम के साथ चेवार डोमनपुर बार्डर से इन आठ चोरोन को गिरफ्तार कर ली। इनकी निशानदेही पर लगभग 4.5 लाख रूपयें का सामान, दो तमंचा, दो कारतूस, 2 चाकु, चोरी की तीन मोटरसाइकिल, एक लैपटाप, दो बैटरी, एक इन्वर्टर, दो मोटर पम्प मोनो ब्लाक, दो सोने की बाली, एक अंगूठी पिली धातु, दो सिक्का सफेद धातु व बर्तन, एक गैस सिलेण्डर, एक हण्डा, तीन परात, एक लोटा, एक एन्ड्रायड मोबाइल आदि बरामद हुए। कोतवाल विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के दौरान चोरों ने बताया कि चोरी का सामान बेचने के लिए दुकान पर अपने रिश्तेदार, मां, भाई आदि को लेकर जाते थे, ताकि किसी को कोई शक न हो।
