दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले से तमाम संगठनों के लोग नाराज हैं। संगठनों ने विरोध प्रदर्शन के लिए 21 अगस्त को भारत बंद का एलान किए थे।
बुधवार को आजमगढ़ जनपद में विभिन्न जगहों से बसपा और भीम आर्मी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। इस दौरान जमकर नारेबाजी शुरू कर दिए। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। कहीं पैदल तो कहीं मोटरसाइकिल से निकले हुजूम जाम की स्थिति पैदा हो गई। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने अधीनस्थों के साथ खुद तैयारियों को परखा और बंद की आड़ में हिंसा करने की साजिश करने वाले असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटने का निर्देश दिया। संगठनों का यह प्रदर्शन पूरे जिले में जोरशोर किया गया। पुलिस और प्रशासन भ्रमण कर गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *