दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
रक्षाबंधन के दिन अहरौला थाना क्षेत्र के अमगिलियां गांव में हत्याकर युवती की लाश बाजरे के खेत में फेंकी मिली थी। बुधवार को पुलिस घटना की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश अमित यादव पुत्र नंदलाल यादव है। वह अहरौला थाने के अमगिलियां गांव का रहने वाला है। एसपी ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन 19 अगस्त को अमगिलियां गांव में बाजरे के खेत में हत्याकर एक युवती की लाश फेंकी मिली थी। युवती की पहचान के बाद पुलिस खुलासे में जुट गयी। खुलासे के लिए एसओ अहरौला मनीष पाल की टीम लगी हुई थी। एसपी ने बताया कि जांच के दौरान मुख्य आरोपी अमित यादव की तलाश शुरू हुई। मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर पुलिस अहरौला थाने के दुर्वासा के पास आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान बदमाश ने गोली चलाया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से अमित घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान अमित ने बताया कि उसका युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसीबीच अमित की शादी हो गयी। युवती भी शादी करना चाह रही थी। यह बात अमित को नागवार लगी। वह 18 अगस्त की रात को बाजरे के खेत के पास युवती को मिलने के लिए बुलाया। बातचीत के दौरान अमित ने युवती को पीटा और उसके दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दिया और लाश खेत में फेंककर फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *