
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए दिवंगत अधिवक्तागण के आश्रितों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रविवार को लोकभवन, लखनऊ में आर्थिक सहायता प्रदान की गईं। कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधिपति, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद भी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। साथ ही कलेक्ट्रेट आजमगढ़ सभागार में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा मृत अधिवक्ताओं के आश्रितों को पांच- पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
लाभ पाने वालों में अधिवक्ता स्व. अरुण कुमार पांडेय की पत्नी पूनम पांडेय, स्व. शेर बहादुर की पत्नी सरोज देवी, स्व. रजनीश सिंह की पत्नी गीता सिंह, स्व. कमल की पत्नी मनोरमा, स्व. ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी की पत्नी रमावती देवी, स्व. राजेंद्र प्रसाद की पत्नी चिंता सिंह, स्व. मो. अजफर गजनवी, स्व. रामाश्रय सिंह की पत्नी इंदु, स्व. स्नेहा प्रताप की पत्नी रेखा सिंह, स्व. संजीव कुमार की पत्नी आरती, स्व. राम सिंह चौहान की पत्नी मीना चौहान का नाम शामिल है।
कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, जनपद के शासकीय अधिवक्तागण तथा बार के सदस्यगण सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
