
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
सरायमीर थाने की पुलिस सोमवार की रात को शेरवां गांव के पास से चार बदमाशों को गिरफ्तार की। इनके कब्जे से असलहा, आभूषण आदि बरामद हुए। गिरफ्तार यह सभी बदमाश भोलीभाली महिलाओं को झांसे में लेकर आभूषण लेकर भाग जाते थे।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में
रामदरश उर्फ देवा पुत्र स्व. रविशंकर, दिलीप कुमार उर्फ सोनू पुत्र शोभनाथ, विजयभान पुत्र बहादुर राम सरायमीर थाने के पारा गांव के निवासी और
सूरज सोनी पुत्र शेषनाथ सोनी निवासी भेड़िया थाना फूलपुर का नाम शामिल है। जबकि दीदारगंज थाने के सिंगारपुर गांव निवासी रोशन उर्फ उजागिर पुत्र जंगबहादुर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। एसपी ग्रामीण के मुताबिक सरायमीर थाना क्षेत्र में महिलाओं को कागज का बंडल थमाकर उनके आभूषण लेने की गयी घटनाएं हो चुकी थी। एसपी हेमराज मीना ने घटना के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष सरायमीर को निर्देश दिया था। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक सरायमीर यादवेंद्र पांडेय अपनी टीम के साथ लगे हुए थे। सोमवार को मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर चार ठगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि एक फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 1.2 लाख रुपये के आभूषण, दो बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए।
000000
भेड़िया बाजार के सोनार को बेचते थे आभूषणः
एसपी ग्रामीण के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि हम लोग महिला का जेवर लेकर फूलपुर कोतवाली के भेड़िया बाजार में सूरज ज्वैलर्स के यहां बेच देते है। वह सामान का वजन कर लेता हैं और प्रति ग्राम 3800 के हिसाब से नगद पैसा देता हैं। सोने का बाजार रेट 65,000/- हैं। जिसका लगभग आधा रेट से सूरज ज्वैलर्स द्वारा नगद दिया जाता है। अब तक मेरे द्वारा छह बार सूरज ज्वैलर्स के यहां शिकार से ठगे गये लाकेट व कान के आभूषण (टप्स) बेचकर उससे पैसा प्राप्त किया गया है। और हम लोग बराबर बराबर आपस में बांट लेते है। सूरज सोनी हम लोगो से पहले से परिचित है। चुंकि हम लोगो का सामान चोरी व ठगी का रहता है जिसकी जानकारी सूरज सोनी को पहले से रहती हैं। वह हम लोगों से माल कहां से लाये इस सम्बन्ध में कुछ पूछताछ नही करता हैं। हम लोग किसी भी समय उसकी दुकान पर जाकर माल बेच देते है। मैं ऐसा काम लुधियाना में रहकर अपने बिहार के कुछ दोस्तों से सीखा है। ऐसा काम हमलोग पंजाब, हिमांचल प्रदेश, हरियाणा व उत्तराखण्ड में भी किये है, जहां से जेल भी जा चुके हैँ।
