दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना की पुलिस रविवार को पश्चिम बंगाल पहुंच गयी। वहां की पुलिस के सहयोग से नकली नोट के मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर आजमगढ़ लेकर चली आई। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को अतरौलिया थाने में रखकर आरोपी से सघन पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के मुताबिक अतरौलिया थाने की पुलिस आठ अगस्त को दो लाख रुपये की नकली नोट के साथ सचिन पांडेय उर्फ आकृति पांडेय को गिरफ्तार कर ली। वह अतरौलिया थाने के दयालपुर गांव का निवासी है। वह पुलिस के रिकार्ड के मुताबिक डी*29 गैंग का सदस्य और थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। पुलिस सचिन से पूछताछ की तो पता चला कि इस नकली नोट गिरोह के सरगना अपन सिन्हा पुत्र मलिन सिन्हा है। वह पश्चिम बंगाल के माल्दा जिले के वैश्णवनगर थाना क्षेत्र के नियोगीनगर गांव का निवासी है। जबकि लड्डू तिवारी नाम और पता अज्ञात सदस्य है। गिरफ्तार आरोपी सचिन की निशानदेही पर अतरौलिया थाने के उपनिरीक्षक उमेश चंद के नेतृत्व में नौ अगस्त को पश्चिम बंगाल पहुंच गयी। वहां माल्दा जिले के वैष्णवनगर थाने की पुलिस के सहयोग से नियोगीनगर निवासी अपन सिन्हा के घर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर ली। रविवार को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अमन सिन्हा को लेकर आजमगढ़ चली आई। उसे अतरौलिया थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस रैकेट में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस सलाखों के पीछे ढकेलकृ कमर तोड़ने के प्रयास में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *