दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली पुलिस और पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से पशु तस्कर घायल हो गया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस को इस बदमाश की काफी दिनों से तलाश थी। घायल बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई।
कोतवाल देवगांव विनय कुमार मिश्रा के मुताबिक 16 जुलाई की रात में गश्त के दौरान कांस्टेबल प्रवीण कुमार दूबे को मुखबिर के जरिए सूचना मिली की कैथीशंकरपुर ओवरब्रिज बेसो नदी पुल के मध्य सड़क के किनारे कुछ लोग प्रतिबन्धित पशु का वध करके खाल उतार रहे थे। पुलिस वाले पहुंचे तो आरोपी फरार हो गये। मौके से एक स्कार्पियो खड़ी मिली। बगल में प्रतिबन्धित पशु का खाल छिली हुई दशा में व करीब 1.5 क्विंटल मांस पड़ी थी। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी। विवेचना के दौरान 1.संजय सरोज पुत्र श्रीराम सरोज साकिन जयगहा थाना बिलरियागंज, 2.खुर्शीद पुत्र मैनुद्दीन निवासी छाऊ थाना गम्भीरपुर, 3.दिलचैन पुत्र मैनुद्दीन निवासी छाऊ थाना गम्भीरपुर, 4. अबुलकैश उर्फ कैश मोहम्मद उर्फ इरशाद पुत्र नन्हे अहमद उर्फ मोछू निवासी मोहम्मदपुर भीटीयां थाना गंभीरपुर, 5. शाहिद उर्फ करिया पुत्र खिस्सू उर्फ फिरोज निवासी मुहम्मदपुर भीटियां थाना गंभीरपुर का नाम प्रकाश में आया। इस मामले में अभियुक्त संजय, अबुकैश, को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा अभियुक्त खुर्शीद ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। जबकि अभियुक्त शाहिद उर्फ करिया व दिलचैन फरार चल रहा था। रविवार की भोर में मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर पुलिस टीम श्रीकान्तपुर के पास गोसाई गंज की ओर से तेज गति से एक मोटर साइकिल आती हुई दिखाई दी। जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त मोटर साइकिल सवार पुलिस बल को देखकर बरसेरवा की तरफ भागा। पुलिस टीम पीछा करने लगी। बदमाश अपने आप को घिरा देखकर भागने के चक्कर में गिर गया। और पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक देवगांव द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर मे गोली लगने से वह घायल हो गया। बदमाश की पहचान शाहिद उर्फ करिया पुत्र खिस्सू उर्फ फिरोज के रुप में हुई। उसके पास से चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *