घाघरा के किनारे संपर्क मार्ग पर लगा है घूटना भर पानी, लोगों का घरों से निकलना हुआ दूभर, स्कूल नहीं जा पा रहे बच्च

दैनिक भारत न्यूज

लाटघाट।
सगड़ी तहसील के महुला गढ़वल बांध से कैंची बंधा संपर्क मार्ग पर बंधा से कैलाश के घर तक एक फुट पानी जमा होने से गांव के लोगों का जहां घर से निकलना दुभर हो गया है, वहीं रास्ते पर पानी भर जाने से बच्चे स्कूल नहीं जा सके।
सगड़ी तहसील के गांगेपुर मठिया गांव में इस संपर्क मार्ग पर बारिश होते ही करीब 100 मीटर से अधिक दूरी तक एक फीट से अधिक पानी जमा हो जाता है। जिससे गांव के महिला पुरुष और बच्चों का आना-जाना दुभर हो जाता है। बुधवार को जब पानी जमा हो गया तो करीब 50 से अधिक बच्चे स्कूल नहीं जा सके। पानी जमा होने से स्कूली बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। पानी जमा होने से अगल-बगल के घरों के दरवाजे पर नाबदान का गंदा पानी व बरसात के पानी से बदबू आनी शुरू हो गयी है। पानी का निकासी न होने से समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसके पहले खाली जमीन पर पानी का बहाव होता था। उक्त जमीन पर गांव के कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। पानी निकास न होने से गांव के राजेश ,अंजू ,रामशरण ,बेबी, रामदरस, जितेंद्र, झारखंडी , आशीष, रमेश, राजेश, राम प्रकाश आदि लोगों ने इस संबंध में कई बार उप जिलाधिकारी सगड़ी को पत्र देकर अवगत कराया। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों की माने तो यहां एसडीएम व तहसीलदार भी मौके पर जा चुके हैं। पर निकासी का कोई हल नहीं निकला। आज स्कूल जाने वाले बच्चे अपने घरों में ही कैद होकर रह गए। स्कूल नहीं जा सके। वहीं कुछ महिलाएं जरूरी समान लेने के लिए बाहर निकली तो पानी में ही गिर गई।ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *