

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
डाक्टर्स डे के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन करन पाली क्लीनिक पर किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर डा. एस आर सरोज मौजूद थे। उन्होने कहा कि सभी लोग हमें भगवान का दूसरा रूप मानते हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी होती है कि उसी के अनरूप हम मरीजों के साथ वैसा ही आचरण करें। मरीज के साथ अच्छा आचरण एवं समय के साथ हम डाक्टर्स को भी अपडेट रहना पड़ेगा। मरीज को अनावश्यक खर्च से बचाना होगा। इस अवसर पर डा. श्रीनाथ, डा. जितेन्द्र, डा. यम उपाध्याय, डा. सतोश चन्द्रा, डा. मो. अनवर, डा. रामचन्द्र सरोज, डा. राजवन्त चौहान, डा. बी बी सिंह, डा. राजेश जैसवार, डा. मनोज प्रजापति, डा. अरशद काशमी, डा. अनिल विश्वकर्मा, डा. अनिल श्रीवास्तव, डा. अरविन्द, डा. पियुष, डा. देवाशीष शुक्ला, डा. विजय शंकर, डा . डी यस सिंह आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डा. प्रदीप कुमार राय ने किया।
