दैनिक भारत न्यूज

अमरोहा।
जिले में खाकी को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां युवती से सामुहिक दुष्कर्म के आरोप में एक दरोगा, सिपाही और दो सीआरपीएफ के जवानों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करते हुए सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की हसनपुर कोतवाली इलाके की रहने वाली एक 22 साल की युवती का आरोप है कि उसे धार्मिक स्थल ले जाने के बहाने बुलाया गया। रास्ते में आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर से युवती को लेकर आए दो CRPF जवानों की पहचान हसनपुर थिने में तैनात दरोगा संजय तोमर और सिपाही प्रमोद से पहले से थी। पीड़ित युवती की लिखित शिकायत मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया और दरोगा संजय तोमर तथा सिपाही प्रमोद सहित चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में अमरोहा पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव का कहना है कि मामले में सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पीड़िता के आधिकारिक बयान दर्ज करने के साथ ही फॉरेंसिक व अन्य साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। मामले की निष्पक्ष जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *