
आशीष तिवारी
आजमगढ़।
भारत सरकार द्वारा एक जुलाई से बनाए गये नये कानून को लागू कर दिया। सोमवार को आजमगढ़ परिक्षेत्र के तीनों जिलों में नये कानून के तहत केस दर्ज की गयी। इस दौरान सास बहू के झगड़े से लेकर मारपीट, चोरी और छिनारा की धारा में केस दर्ज कराई गयी। पुलिस केस दर्ज करके पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।
डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने बताया कि मंडल में नये कानून के तहत काम शुरू हो गया है। सोमवार को पहले दिन परिक्षेत्र के तीनों जिलों में कुल पांच मुकदमे लिखे गये।आजमगढ़ में सबसे अधिक तीन केस दर्ज हुए हैं। जिसमें बिलरियागंज थाने में युवती के आबरू से खिलड़वाड़ करने, और रानी की सराय थाने में दुकान से चोरी और जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट की दो रिपोर्ट दर्ज हुई है। जबकि मऊ जिले में गैराज में खड़ी कार को लापरवाही पूर्वक कार चलाने वाले द्वारा टक्कर मारने का केस दर्ज हुआ है। जबकि बलिया जिले में सास बहू का झगड़ा और मारपीट के मामले की रिपोर्ट दर्ज की गयी। डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने बताया कि नये कानून के तहत थानों में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। साथ ही लोगों को नये कानून के प्रति जागरुक किया जा रहा है।
