

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र वैभव कृष्ण, जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा
एक जुलाई से लागू हुए 3 नए कानून के प्रति लोगों को जागरूक किया। यह जागरूकता कार्यक्रम शहर कोतवाली में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने पर अधिकारीगण शहर में भ्रमण कर शहरवासियों से बातचीत कर हाल जाना।
डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि अपराध नियंत्रण करने के लिए 03 नए अपराधिक कानून लागू किये गये हैं। नए कानूनों में विभिन्न प्रकार के अपराधों पर शक्ति और कठोर सजा का भी प्रावधान किया गया है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
- भा0द-सं0 के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता
- द0प्र0 सं0 के स्थान पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता
- साक्ष्य अधिनियम के स्थान पर भारती साक्ष्य अधिनियम
21 दिसंबर 2023 को उपरोक्त कानूनों को भारत की संसद से इसको स्वीकृति मिली थी। इसके पश्चात 25 दिसंबर 2023 को राष्ट्रपति महोदया द्वारा इसे स्वीकृति प्रदान की गयी।
कोतवाली में जागरुकता सेमिनार के पश्चात पुलिस उप-महानिरीक्षक, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर के बड़ादेव मंदिर के पास, चौक, पुरानी कोतवाली, तकिया, पहाड़पुर आदि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गस्त किया गया तथा प्रत्येक स्थानों पर एकत्रित लोगों को नये कानुन के बारे में जागरूक किया गया है।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, नगर शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, थाना प्रभारी कोतवाली शशिमौली पांडेय आदि मौजूद रहे।
