नरेंद्र बहादुर राय

बिलरियागंज।
थाना बिलरियागंज के उपनिरीक्षक हरिकेश राय बुधवार को महिला व पुरुष सिपाहियों की टीम के साथ जैगहा में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो संदिग्ध महिलायें व एक पुरुष ट्राली बैग में कोई
सामान रखकर हारीपुर मोड़ की ओर से गुलवा गौरी की नहर पुलिया की तरफ जा रहे हैं। समाचार मिलते ही पुलिस एक्शन मोड में आकर
एक मस्जिद की आड़ में छिप कर बैठ गई। इसी दरम्यान तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उनको घेर कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर
पुलिस उनके दो ट्रॉली बैग में रखे 23 बंडलों में कुल 23.411 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करने का दावा कर रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत विधिक कार्रवाई की गयी। पुलिस के बताने के अनुसार
पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जि गाजीपुर तथा पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई है। आरोपियों के विरुद्ध समस्त कार्रवाई क्षेत्राधिकारी सगड़ी कौस्तुभ त्रिपाठी की देखरेख में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *