दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़/मेंहनगर।
मेंहनगर तहसील क्षेत्र के शेखुपुर गांव में जमीन और पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए घर पर बुलाकर मनबढ़ों ने पिटाई कर दिया। इस दौरान दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गयी। घटना के संबंध में मेंहनगर थाने में केस दर्ज कराई गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
पीड़ित महिला सत्यावती पांडेय पत्नी चंद्रप्रकाश पांडेय है। वह मेंहनगर थाने शेखुपुर गांव की रहने वाली है।
सत्यावती पांडेय के मुताबिक, परिवार रोजी-रोटी के लिए मुंबई में रहता है। घर पर जमीन से संबंधित जानकारी मिलने के बाद वह मुंबई से गांव आईं और मामले को लेकर अपने भसूर शरण शंकर पांडेय से बातचीत कर विवाद सुलझाने का प्रयास किया। उसका आरोप है कि बातचीत के दौरान उन्हें और उनके परिवार को धमकाया गया। आरोप है कि बाद में समझौते के नाम पर उन्हें बातचीत के लिए घर बुलाया गया। जब वह मौके पर पहुंची तो शरण शंकर पांडेय के पुत्र संजय, संदीप, प्रदीप और पवन भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि इसी दौरान उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। घटना में दो महिलाओं को चोटें आईं।
पीड़िता का यह भी आरोप है कि विवादित जमीन के मामले में दोबारा वहां आने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने मेंहनगर थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दिया। पुलिस केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *