
दैनिक भारत न्यूज
मऊ।
जिले में तैनात एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर का लिफाफे में रिश्वत लिया। उसका किसी ने वीडियो बना लिया। जो तेजी से वायरल हो रहा। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को हुई तो जांच करवाई जा रही। जांच रिपोर्ट आने पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वायरल वीडियो में ट्रैफिक इंस्पेक्टर द्वारा कथित तौर पर बंद लिफाफे में रिश्वत लेने का मामला सामने आने के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद आम जन में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग खाकी की आड़ में इस तरह के भ्रष्टाचार पर सवाल उठा रहे हैं। मामले के तूल पकड़ने के बाद मऊ के अपर पुलिस अधीक्षक ने इस वायरल वीडियो का संज्ञान लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सत्यता की जांच के लिए एक उच्च अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि ट्रैफिक इंस्पेक्टर दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कठोर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इस घटना के बाद से पुलिसकर्मियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
