दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
एसपी सिटी मानुष पारिक शुक्रवार की शाम को शहर के प्रमुख मुहल्लों में फोर्स के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना। जहां कहीं भी खामियां नजर आई उसे सुधारने का निर्देश दिया। एसपी सिटी ने आमजन से बातचीत भी किया। एसपी सिटी मुख्यरुप से शहर के मुख्य चौक, तकिया, हर्रा की चुंगी व पहाड़पुर आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया।
बता दें कि शारदीय नवरात्रि पर्व चल रहा है। इसे सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत यह कार्रवाई की गयी। एसपी सिटी मानुष पारिक के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम को सीओ सिटी शुभम तोदी, शहर कोतवाल भारी भरकम फोर्स के साथ शहर के मुख्य चौक, तकिया, हर्रा की चुंगी एवं पहाड़पुर चौकी सहित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा संबंधित क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
एसपी सिटी मानुष पारिक ने कहा कि आजमगढ़ की पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है। शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग की अपील किया। बता दें एसपी सिटी मानुष पारिक जल्द ही बरेली जिले से ट्रांसफर होकर आजमगढ़ आए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *