दैनिक भारत न्यूज

गोरखपुर।
जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ बुजुर्ग गांव में सोमवार की भोर में सोते समय पति पत्नी और मासूम बच्चे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। तीनों की लाश कमरे में बिस्तर पर पड़ी हुई थी। घटना की सूचना से सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गयी। अब तक की जांच में पता चला है कि उपेक्षा के शक में छोटे भाई ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर जांच पूछताछ कर रही है।
मृतकों में अमित गुप्ता (35) पुत्र हरिलाल, अमित की पत्नी रंजना गुप्ता (32) और तीन साल के बेटे रेयांश का नाम शामिल है।
पुलिस के मुताबिक अमित के परिवार की बाजार में दूकान है। जिसे उसका नाबालिग छोटा भाई चलाता था, अमित कहीं बाहर रहता था, लेकिन जब से अमित घर आया, दूकान वह संभालने लगा। उधर अमित के दूकान संभालने पर आसपास के लोग उसे चढ़ाने लगे। इन सब बातों को लेकर छोटा भाई अपने को उपेक्षित महसूस करने लगा और वह बदला लेने की योजना बनाने लगा और सोमवार की भोर में घटना को अंजाम दिया। पुलिस घटना के खुलासे के लिए आरोपित छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
थाना प्रभारी बांसगांव पंकज सिंह ने बताया की भोर में सूचना मिली कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंच कर देखा तो कमरे में तीन शव पड़े हुए थे। इनकी शिनाख्त, अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता, और बेटा रेयांश के रूप में हुई। जब घर की जांच की गयी तो नाबालिग आरोपी छत पर दुबका हुआ था। उससे पूछताछ में पता चला कि वह उपेक्षित महसूस कर रहा था और उसे लग रहा था कि पिता उसको तवज्जो नहीं दे रहे हैं। कस्बे में दुकान थी, जिसे वह संचालित कर रहा था, लेकिन अमित के आने के बाद उस दुकान पर अमित बैठने लगा। इसी वजह से उसने हत्या की है। हालांकि पुलिस और तह तक जाने के प्रयास में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *