
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों एवं पुस्तकालयों का मुख्य अग्निशमन अधिकारी एवं प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में अग्नि सुरक्षा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान भवन में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, विद्युत वायरिंग, आपातकालीन निकास मार्गों, फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा मानकों का गहन परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर संस्थान संचालकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय संयमित ढंग से कार्य करने, सुरक्षित निकासी प्रक्रिया अपनाने तथा अग्निशमन उपकरणों के प्रभावी एवं समयबद्ध उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विद्युत उपकरणों के सुरक्षित प्रयोग, शॉर्ट सर्किट से बचाव, निकास मार्गों को अवरोध मुक्त रखने तथा आपातकालीन संपर्क नंबरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित सूचना एवं प्रारंभिक अग्निशमन उपायों से जन-धन की हानि को काफी हद तक रोका जा सकता है।

