दैनिक भारत न्यूज

मेहनगर/आजमगढ़।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह ने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान पार्टी के प्रदेश नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय तथा राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल संगठन के नाम पर हाई कमान को गुमराह कर रहे हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं की समस्याओं और सुझावों को पार्टी हाईकमान तक नहीं पहुंचा रहे हैं।
ओंकार सिंह ने आरोप लगाया कि इससे जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल है और संगठन को मजबूती मिलने के बजाय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से मांग की कि कार्यकर्ताओं की बातों और समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें हाईकमान तक पहुंचाया जाए, ताकि संगठन को और मजबूत बनाया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सदर विधान सभा से पार्टी के बैनर तले चुनाव भी लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *