
दैनिक भारत न्यूज
मऊ।
जनपद में पुलिस विभाग से जुड़ा हुआ मामला सामने आया है। जब रक्षक ही भक्षक निकले तो पुलिस पर सवाल उठाना स्वाभाविक है।
मऊ जिले के कोपागंज थाने में तैनात आरक्षी गजेंद्र यादव पुलिस विभाग में तो नौकरी कर रहा है, लेकिन उसके आड़ में लोगों से धोखाधड़ी और ठगी करने का काम करता है, लोगों को नौकरी, ट्रांसफर और पोस्टिंग दिलाने का झांसा देकर पैसे वसूलने का आरोप है। उनके खिलाफ हाथरस में तीन और फिरोजाबाद में एक मुकदमा पहले से दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक, अब तक कुल आठ मामलों की जानकारी सामने आई है और दर्जनों लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई हैं। आरोपी सिपाही के खिलाफ विभागीय बर्खास्तगी की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। गजेंद्र यादव वर्तमान में जेल में बंद हैं पुलिस ने उसका रिमांड लेने के बाद न्यायालय में आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया है।
