
दैनिक भारत न्यूज
नोएडा में एंबुलेंस की आड़ में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। फेस वन थाना पुलिस ने उड़ीसा से एंबुलेंस में 64 किलो गांजा लाकर सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर प्लेट की मारुति इको एंबुलेंस भी जब्त की है। पुलिस के मुताबिक यह लोग जांच और टोल प्लाजा से बचने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस अब पूरा नेटवर्क खंगालने में जुट गयी है। ज्यादातर एंबुलेंस शक के दायरे में हैं।
नोएडा के फेस-1 थाना पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में हो रही अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने उड़ीसा से एंबुलेंस में 64 किलो गांजा लाकर एनसीआर में सप्लाई करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर प्लेट की मारुति इको एंबुलेंस भी जब्त कर ली है। आरोपी एंबुलेंस का इस्तेमाल टोल प्लाजा और पुलिस चेकिंग से बचने के लिए करता था और दिल्ली-एनसीआर में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर गांजे की सप्लाई करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
