दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
अधिवक्ताओं के प्रति दिए गए इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश से नाराज दीवानी कचहरी के अधिवक्ता लगातार दूसरे दिन बुधवार को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। नाराज अधिवक्ताओं ने गिरिजाघर चौराहे पर चक्काजाम भी किया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार , एसपी ट्रैफिक पंकज श्रीवास्तव, सीओ सिटी शुभम तोडी, शहर कोतवाल के साथ पहुंचकर संघ के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह से बातचीत की। बातचीत के बाद अधिवक्ता दीवानी न्यायालय परिसर में वापस गए। इस संबंध में दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ की अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने तथा संचालन संघ के मंत्री अनुराग कुमार दीक्षित ने किया।
बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का विरोध किया, जिसके तहत सात वर्ष या उससे अधिक की सजा पाने वाले मुकदमे में एफआईआर दर्ज होते ही प्रैक्टिस पर रोक लगाने की बात कही गई है। अधिवक्ताओं का कहना था कि इस प्रकार की व्यवस्था उनके पेशेवर अधिकारों को प्रभावित करती है और इसे लेकर व्यापक विमर्श की आवश्यकता है। इसी बैठक में चंदन यादव एडवोकेट के प्रकरण की भी चर्चा की गई। तत्पश्चात पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। चक्का जाम करने वालों में अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, मंत्री अनुराग कुमार दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष सूबेदार यादव, वीरेंद्र यादव, राम दरश यादव,मुखराम यादव, जितेंद्र यादव, कृष्ण कुमार पांडेय, शशि कांत पांडेय, अशोक कुमार पांडेय, बेलाल अहमद बेग आदि अधिवक्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *