
दैनिक भारत न्यूज
बिलरियागंज।
नव ज्योति नेत्र सेवा हॉस्पिटल बिलरियागंज द्वारा विकास खंड महराजगंज के रुपयनपुर में मंगलवार को एक निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 120 मरीजों के आँख की जांच की गई। उन्हें रोग के हिसाब से मुफ्त दवाइयां भी दी गईं। साथ ही नेत्र को स्वस्थ रखने के उपाय भी बताए गए। मरीजों में ज्यादातर महिलाएं रहीं। नव ज्योति नेत्र सेवा हॉस्पिटल के चिकित्सक डा. वीके यादव ने बताया कि इस शिविर के आयोजन का मकसद है कि गरीब परिवार सदस्यों को मुफ्त में इलाज मुहैया कराना है। ताकि पैसे के अभाव में कोई गरीब व्यक्ति इलाज से वंचित न रह जाय।आंख की जांच में कुछ मरीज मोतिया विंद के भी पाए गए। उनको बिलरियागंज के नव ज्योति नेत्र सेवा हॉस्पिटल पर ऑपरेशन के लिए निर्धारित तिथि पर बुलाया गया है। डा. वी के यादव ने बताया कि उनके हॉस्पिटल पर आयुष्मान कार्ड के भी जरिये ऑपरेशन की व्यवस्था है।
