दैनिक भारत न्यूज

बिलरियागंज।
स्थानीय विकासखंड अंतर्गत श्रीनगर (सियरहां) के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बाउंड्री वॉल मात्र 4 फीट ऊँची है। इससे छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कस्तूरबा कैंपस में ही जूनियर हाई स्कूल भी चलता है। जिसमें करीब 200 छात्राएं हैं। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 80 से अधिक बालिकाएं आवासीय रूप में विद्यालय में ही रहकर पढ़ाई करती हैं, विद्यालय में छात्राओं की अच्छी संख्या है।इस हालत में विद्यालय की बाउंड्रीवाल पूरी तरह से सुरक्षित होनी चाहिए। ताकि छात्राएं भयमुक्त माहौल में ठीक से पढ़ लिख सकें। पर विद्यालय की बाउंड्रीवाल मात्र 5 फीट ही ऊंची है। जिससे छात्राओं व स्टाफ में हमेशा भय बना रहता है।
विद्यालय की वार्डन ने बताया कि इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक बाउंड्री वॉल और ऊंची नहीं हो सकी। अभिभावकों ने भी जिला प्रशासन से जल्द से जल्द बाउंड्री वॉल को ऊंची कराने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *