दैनिक भारत न्यूज

बिलरियागंज।
कोतवाली जीयनपुर के केशवपुर जंगल के पास सोमवार को रोडवेज की बस और बाइक में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर अफरा तफरी मच गई। जानकारी होने पर आस पास के तमाम लोग मौके पर आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पहुंची। घायलों को सदर अस्पताल भेजवाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल को वहां इलाज हेतु भर्ती किया गया है। मृतक की पहचान दीपक कुमार निवासी जमुआ हरिराम थाना मुबारक के रूप में की गई। बताया गया दोनों युवक एक ही बाइक से किसी काम से अंजान शहीद गए हुए थे। वहां से लौटते समय केशवपुर के पास यह हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *