
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
दीवानी न्यायालय में कार्यरत एडीजीसी फौजदारी शिवाश्रय राय की पुत्री कालिंदी राय ने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। ग्राम भगवानपुर पोस्ट ठेकमा की निवासिनी कालिंदी ने सेंट्रल पब्लिक स्कूल से 2025 में 94 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की थी। तब से कालिंदी नीट की तैयारी कर रही थी। कालिंदी ने 720 में से 581 अंक अर्जित कर देश भर में 17 हजारहवीं रैंक हासिल की है। कालिंदी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, बड़े पिता तथा अपने अध्यापकों को दिया है।
