
सुरेन्द्र राय
बिलरियागंज।
जिलेभर में रविवार को लोक आस्था के सबसे बड़े पर्व छठ की धूम रही। शाम को घाटों पर व्रत रखने वाली महिलाएं गाजेबाजे के साथ पहुंची और अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य लीं। सोमवार को उगते सूर्य का अर्घ्य देने के बाद यह पूजा समाप्त होगी। इस दौरान जिलेभर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गये थे। खतरे वाले स्थानों पर गोताखोरों को भी तैनात किया गया था। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने पर्व में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दिया है।
बिलरियागंज ब्लाक क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर के पोखरे में भीड़ उमड़ी हुई थी। इस धाम का क्षेत्र में बड़ा महत्व है। इस मंदिर पर जो लोग दिल से मन्नत मानते हैं। उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। साधु संतों का कहना है कि आज छठ पर्व पर काफी संख्या में ब्रति महिलाएं 4:00 बजे से सूर्य अस्त होने तक कठिन परिश्रम के साथ छठ माता का ध्यान किया। भगवान शिव की अनुकंपा से इस पोखरे में जो भी स्नान करता है उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है। यह मंदिर आस्था का केंद्र है। बड़े दूर दूर से लोग छठ माता की पूजा करने आते हैं। मंदिर व पोखरा भव्य तरीके से सजाया गया था। चारों तरफ जगमगा रहा था। यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मुस्तैद रही। थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा पुलिस बल लेकर क्षेत्र में घाटों पर भ्रमण करते दिखे। ताकि किसी भी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो सके। गांव के सहयोग से छठ माता की मूर्ति रखी गई। लोगों ने पूजा किया। इस दौरान हर हर महादेव, जय छठी मैया, की जयकारों से पूरा मंदिर प्रांगण भक्ति मय हो गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख बिलरियागंज रमेश यादव, गौरव राय, सुदेश्वरी दत्त उपाध्याय उर्फ रमन्टू बाबा, मनीष राय, योगेश राय, श्याम करन राय, मुनेन्द्र राय, पीके राय, प्रवीण राय, राजा राय, वेद राय, राम कुंवर राय, सूरज प्रकाश राय, महंथ राय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
