
दैनिक भारत न्यूज
अलीगढ़।
बहुत जल्ह ही अलीगढ़ जिले का नाम बदलकर हरिगढ़ कर दिया जाएगा। शासन के निर्देश पर इसकी तैयारी तेज कर दी गयी है।
अलीगढ़ नगर निगम के मेयर प्रशांत सिंघल के मुताबिक शासन ने नाम परिवर्तन से जुड़े जरूरी दस्तावेज मांगे हैं।वर्ष 2023 में नगर निगम सदन से अलीगढ़ को हरिगढ़ करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसके बाद 2026 में भी पार्षदों की मांग पर दोबारा प्रस्ताव भेजा गया है। मेयर के अनुसार शासन स्तर से प्रक्रिया आगे बढ़ना सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अलीगढ़ का संबंध प्राचीन पहचान से जुड़ा है। हालांकि अंतिम निर्णय शासन की निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगा।
