
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
समाज के गरीब तबके के उत्थान के लिए निरंतर काम कर रहे सामाजिक संगठन लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा रविवार को वरिष्ठ सर्जन डा. निर्मल श्रीवास्तव के केएन लाल मेमोरियल हॉस्पिटल लक्षिरामपुर आजमगढ़ में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों के मोतियाबिंद की जांच की गई। इस दौरान चयनित 40 मरीजों को ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण के लिए वाराणसी स्थित आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी भेजा गया। इस दौरान 25 मरीज हाई ब्लड प्रेशर व हाई शूगर के कारण आपरेशन के लिए नहीं भेजे जा सके। शूगर व ब्लड प्रेशर के बढ़ते मरीजों पर चिकित्सकों ने चिंता व्यक्त की।
शिविर को शुभारंभ डिस्टिक्ट चेयर पर्सन होमियोपैथी लायंस क्लब इंटरनेशनल ख्यातिलब्ध होमियोपैथिक चिकित्सक डा. भक्तवत्सल, वरिष्ठ सर्जन निर्मल श्रीवास्तव, लायंस क्लब आजमगढ़ के अध्यक्ष ला. रवि जायसवाल, सचिव ला. सुनील अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष ला. शशिभूषण गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
डा. भकतवत्सल ने कहा कि लायंस क्लब ने सामाजिक सरोकार में हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। समाज के सभी तबकों के उत्थान के लिए कार्य करते हुए यह संगठन आज दुनियां का सबसे बड़ा संगठन बना है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि इस कारवां को आगे बढ़ाएं। इसी उद्देश्य के तहत आज नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। आगे भी इस तरह के कैंप का आयोजन होता रहेगा। संगठन का मानना है कि समाज को स्वस्थ्य रखकर ही बेहतर देश और समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आरजे शंकरा आई हास्पिटल वाराणसी की टीम ने डा. आंचल के नेतृत्व में मरीजों का परीक्षण किया। जो लोग मोतियाबिंद से पीड़ित मिले उन्हें आपरेशन और लेंश प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया। इस दौरान डा. भक्तवत्सल ने शूगर और ब्लड प्रेशर के बढ़ते मरीजों की संख्या पर चिंता जताई। कहा कि आज जरूरत है कि शूगर और ब्लड प्रेशर के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए।
अध्यक्ष ला. रवि जायसवाल ने कहा कि लायंस क्लब हमेशा से ही पीड़ित और मजलूमों की सेवा के लिए कार्य करता रहा है। आने वाले दिनों में हम और भी बेहतर करने का प्रयास करें। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिविर में 105 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। इसमें से 65 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए। इनमें 25 मरीजों में हाई ब्लप्रेशर और शूगर पाया गया जिसके कारण उन्हें आपरेशन के लिए नहीं भेजा जा सका। उक्त मरीजों को शूगर व ब्लड प्रेशर नियंत्रण की दवाएं दी गई। उन्हें अगले कैंप में आपरेशन के लिए भेजन का निर्णय लिया गया। शेष 40 मरीजों को बस से आरजे शंकरा अस्पताल आपरेशन के लिए भेजा गया। आपरेशन के बाद मरीजों को उनके घर पहुंचाया जाएगा। मरीजों को खाने पीने अन्य सुविधाओं का पूरा ध्यान रखते हुए निःशुल्क व्यवस्था की गई है। मरीजों कोे किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए पूरी टीम लगाई गई है। डा. निर्मल श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों का आभार जताया। इस दौरान जोन चेयरपरसन लायन अशोक श्रीवास्तव, गोकुल दास अग्रवाल, सोभनाथ अग्रवाल, सचिव ला. सुनील अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष ला. शशिभूषण गर्ग, राकेश, गोविंद, अभिषेक, रजनीश सिंह, सुदर्शन दास अग्रवाल, दीप प्रकाश, डा. अनुतोष वत्सल आदि उपस्थित थे।
