
दैनिक भारत न्यूज
देवरिया।
जिले के मझौली राज में 23 अगस्त को एक इस्लामी झंडे पर एक-47 का बना हुआ चित्र और उस झंडे को उतारने का वीडियो सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेट फार्म पर तेजी से वायरल हो रहा। पुलिस इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पड़ताल करने पर यह मामला देवरिया जिले के मझौली राज के वार्ड नंबर 8 निवासी मोहम्मद अशरफ के दरवाजे का निकला। जहां पर इस्लामी झंडे पर बने एक-47 का चित्र बना दिख रहा है। जिसे उतारा जा रहा। पुलिस के मुताबिक इस झंडे पर एक-47 का चित्र इस वार्ड के रहने वाले मोबिन ने बनाया था। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए सघन जांच की जा रही है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
