
दैनिक भारत न्यूज
बागपत।
जिले के डगरपुर गांव में आयोजित योग शिविर में भाग लेने के लिए लोनी क्षेत्र से भाजपा के विधायक नंदकिशोर गुर्जर पहुंचे हुए थे। इस दौरान विधायक ने अपने संसदीय क्षेत्र में लागू योजना के विषय में बताया, जो सुर्खियों में है।
विधायक नंदकिशोर ने कहा कि हमारे लोनी विधान सभा क्षेत्र में मुस्लिम बेटियों को संरक्षण देने के लिए “एंटी हलाला एंड तलाक ब्रिगेड” गठित है। जिससे हलाला जैसी नीच हरकत दूसरी नहीं हो सकती। इसे रोकने के लिए महिलाओं की टोली है, जो बुर्खे में हॉकी रखती है। हलाला व तलाक देने वालों को सबक सिखाती है। उन्होंने कहा की इस्लाम के नाम पर जो जिहादी कई कई शादियां करना चाहते हैं, ये सब लोनी क्षेत्र में नहीं चलने देंगे। विधायक का मानना है कि इस तरह की व्यवस्था हर जगह लागू होनी चाहिए। इससे हर वर्ग की महिलाओं को सुरक्षा और मदद मिलेगी। बेटियों की रक्षा की जा सकेगी। विधायक ने कहा कि कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए, लेकिन ब्रिगेड की महिलाएं इंसाफ के लिए यह करने को मजबूर हैं, इसके जरिए कई महिलाओं की जिंदगी संवर गई है।
