
महाराजा अग्रसेन जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने गरबा-डांडिया में लिया हिस्सा
आजमगढ़। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन और महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में अग्रवाल युवा समाज आजमगढ़ एवं अग्रसेन महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में डांडिया महोत्सव और सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। देर शाम शुरू हुए कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया और गरबा प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। इसके बाद आयोजित डांडिया महोत्सव में प्रतिभागियों ने संगीत की धुन पर जमकर गरबा और डांडिया खेला। देर रात तक चले आयोजन में पूरा परिसर उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा।

समारोह के दौरान अग्रवाल युवा समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। नए सत्र के लिए आयुष अग्रवाल ने अध्यक्ष, हर्षित अग्रवाल ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक अग्रवाल और शशांक अग्रवाल ने उपाध्यक्ष, अम्बर अग्रवाल ने महामंत्री तथा नमन अग्रवाल ने सहमंत्री पद की शपथ ली। आदर्श अग्रवाल कोषाध्यक्ष और अक्षत अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष बनाए गए। आयुष अग्रवाल ने मीडिया प्रभारी का दायित्व भी ग्रहण किया। निखिल अग्रवाल मुख्य संरक्षक तथा सर्वोत्तम गोयल और संदीप अग्रवाल संरक्षक बने।
इस अवसर पर अंश गोयल, अमन अग्रवाल, प्रफुल्ल अग्रवाल, कुशाग्र अग्रवाल और अनमोल अग्रवाल ने युवा समाज की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डांडिया संयोजक मीरा अग्रवाल और बिंदु अग्रवाल के साथ कार्यक्रम संयोजक ओम प्रकाश अग्रवाल लड्डू, निखिल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अभिलाष अग्रवाल और आशुतोष अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन सुनील अग्रवाल और प्रिया अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
अंत में अर्पित अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, निमित्त अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, रीता अग्रवाल, निशा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, छाया अग्रवाल सहित समाज के पदाधिकारियों और सदस्याओं ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
