
दैनिक भारत न्यूज
बांदा।
उत्तर प्रदेश के बांदा में बदौसा थाना परिसर में एक पिता अपनी पुत्री को उस वक्त मौत के घाट उतार दिया जब बेटी अपने प्रेमी के साथ भाग गई और उसकी शिकायत पिता द्वारा थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस द्वारा उक्त महिला को बरामद कर थाने लाया गया था।
बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र की एक शादीशुदा युवती प्रेमी के साथ फरार हो गयी। 18 मई 2026 को थाने में तहरीर दी गयी थी। जिसमें आरोप था कि एक शादीशुदा युवती को पूर्व परिचित युवक भगा ले गया है। दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस महिला और उसके प्रेमी की तलाश में थी, जहां सकुशल पुलिस की दबिश और तलाश के बाद महिला को सकुशल पुलिस ने बरामद कर लिया गया। पुलिस बरामद महिला को थाने लेकर आई और उसके परिजनों को भी थाने में बुलवाया गया, थाने में बातचीत के दौरान पिता ने धारदार हथियार से महिला के पेट में वार कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, पुलिस ने आनन फानन सीएचसी अतर्रा में भर्ती कराई। हालत गंभीर देख डाक्टर ने महिला को रेफर कर दिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। इस घटनाक्रम में फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन कर आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पुलिस कार्यवाही कर रही है। लेकिन थाने के अंदर पुलिस के सामने पुलिस कस्टडी में कत्ल हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर बहुत बड़ा सवाल पैदा करता है। पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
