दैनिक भारत न्यूज

लालगंज (आजमगढ़)। स्थानीय नगर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेला की तैयारी पूजा समितियों द्वारा जोर शोर से किया जा रहा है। नगर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर 25 अक्तूबर को मेला 26 अक्टूबर को भरत मिलाप 27 अक्टूबर को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 28 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। मेला के अवसर पर आकर्षक पंडाल बना कर माँ दुर्गा की प्रतिमा विधि विधान से स्थापित कर पूरे नगर को आकर्षण झालरों से सजाने की तैयारी राष्ट्रीय युवा परिषद, पुष्पांजलि क्लब, सहारा क्लब, एकता युवा परिषद, शिव शक्ति दल, न्यू शिवा परिषद,जय बजरंग दल, युवा मित्र मंडल दुर्गा पूजा समिति,न्यू बाल ज्ञान परिषद,जय मां अम्बे कला केंद्र,महा शक्तिदल,न्यू स्टार क्लब, नव ज्योति दुर्गा पूजा समिति,सहित अन्य पूजा समितियों द्वारा की जा रही है। नगर पंचायत द्वारा मेला क्षेत्र में साफ सफाई जोरो पर कराया जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा नगर की मुख्य सड़क पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए जगह – जगह बास बल्ली लगाया जा रहा है। वहीं लगातार चार दिन डीजे की धमक में रहने को विवश लोग अभी से धमक से बचने के उपाय करना शुरू कर दिए है। वैसे पुलिस प्रशासन द्वारा डीजे की धमक को कम करने हेतु निर्देश दिया गया है।देखना है कि प्रशासन के द्वारा दिए गए निर्देशों का समितियों द्वारा कहा तक पालन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *