
राकेश चतुर्वेदी
मेहनगर।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव सोमवार की दोपहर लखनऊ के हिमालय अपार्टमेंट थाना गोमती नगर में रह रही पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक मेहनगर विद्या चौधरी के आवास पर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। इस मौके पर पूर्व मंत्री विद्या चौधरी के बेटे व सपा नेता आशुतोष चौधरी आशु भी मौजूद रहे। इस दौरान दोनों नेताओं ने आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर चर्चा भी किए। पूर्व मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव ने चुनाव में कमर कसने कहा। अखिलेश ने कहा कि हर हाल में सरकार बनानी है और उत्तर प्रदेश को आगे ले जाना है।
अखिलेश यादव और विद्या चौधरी की लखनऊ में हुई इस मुलाकात से मेहनगर विधानसभा में चर्चा तेज हो गयी है। लोग कयास लगा रहे हैं कि इस बार प्रत्याशी के रूप में सपा आशुतोष चौधरी को ही प्रत्याशी बनाएगी। दोनों नेताओं की इस मुलाकात से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है।
