दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
तहबरपुर थाना क्षेत्र के ओहनी गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर स्टोन किमी. 16.2 पर अनियंत्रित कार के डिवाइडर से टकराने से हुए भीषण हादसे में दो लोग गों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका इलाज चल रहा, अस्पताल में इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों की चीख पुकार सुनकर मौके ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर यूपीडा की बचाव टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर उन्हें मंडलीय अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया।
चिकित्सकों ने जांच के बाद खुर्शीद अहमद (पिता) व पुत्र शादाब को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक कार दिल्ली से आ रही थी। कार में पांच लोग सवार थे। थाना तहबरपुर अंतर्गत ओहनी गांव के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *