
दैनिक भारत न्यूज
अतरौलिया।
थाना क्षेत्र के इटौरी नंदिनी गांव के 70 वर्षीय वृद्ध शंकर राम गुरुवार की दोपहर में शौच हेतु सिवान में जा रहे थे। इस बीच पैर फिसल जाने से वह एक गहरे गड्ढे में गिर गए। गड्ढे में बरसात का पानी भरा हुआ था। पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।
किसी ग्रामीण ने शंकर राम को पानी में डूबते देखा। फिर परिजनो को सूचना दी गई। देखते देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई । सूचना पर अतरौलिया पुलिस भी आ पहुंची। शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। मृतक की पत्नी कैलाशी देवी का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के पास तीन पुत्र तथा तीन पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है।
