
दैनिक भारत न्यूज
बिलरियागंज।
सियरहा अंडर पास से करीब एक किलोमीटर पाश्चिम थाना कंधरापुर के सेहदा लिंक रोड पर सड़क किनारे झाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह टहलते समय ग्रामीणों ने झाड़ी में पड़े शव को देखा तो वे सन्न हो गए। सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मामला बार्डर का होने से थाना कंधरापुर व थाना बिलरियागंज दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंचीं। पर सीमा विवाद के नाते दोनों थाने आपस में काफी देर तक उलझे रहे। अंततः घटना स्थल थाना कंधरापुर में होने पर सहमति बनी। कंधरापुर पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई। पर काफी मशक्कत के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। शव रक्तरंजीत होने से होने से हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास होगी। बहरहाल पोस्टमार्टम के बाद ही घटना की असलियत का पर्दाफाश हो सकेगा। पुलिस ने पहचान हेतु शव को मर्चरी हाउस भेज कर उसे सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस द्वारा इसकी सूचना आस पास के क्षेत्रों में दी जा रही है।
