
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर आदित्य यादव ने नीट पीजी परीक्षा में चयनित होकर जनपद का मान बढ़ाया है।
सदर तहसील के जमालपुर ग्राम निवासी डॉक्टर आदित्य यादव 2024 से जनपद में बतौर डॉक्टर अपनी सेवा दे रहे हैं। प्रारंभ में सठियांव ब्लॉक पीएचसी फिर बाद दीवानी न्यायालय परिसर में पीएचसी की स्थापना होने पर नियुक्त हो गए। अपनी चिकित्सकीय जानकारी तथा अच्छे व्यवहार के चलते अधिवक्ताओं के काफी लोकप्रिय डॉक्टर आदित्य यादव ने 30 अगस्त 2026 को नीट पीजी की परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में 517 नंबर हासिल कर आल इंडिया रैंक 7716 हासिल की। डॉ. आदित्य यादव की इस सफलता पर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है।
